COMMON SERVICE CENTRE

कमर जन सुविधा केंद्र कटिया कम्मू शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश भारत

नियर नूरी जमा मस्जिद E-MAIL- sherjsk.khan@outlook.com
WELCOME TO KAMAR JAN SUVIDHA KENDRA

Azadi Ka Amrit Mahotsav: आज़ादी का अमृत महोत्सव

#अमृत महोत्सव कब से कब तक मनाया गया?

Azadi Ka Amrit Mahotsav: आज़ादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 के 75 हफ्ते पहले 12 मार्च 2021 को शुरू हुआ था. यह महोत्सव उस साबरमती आश्रम से शुरू किया गया था जहां से महात्मा गांधी ने दांडी मार्च कर अंग्रेज हुकूमत की चूलें हिला दी थीं



#आजादी के अमृत महोत्सव का उद्देश्य क्या है?

इस कार्यक्रम को देश के युवाओं को आगे आने और हमारे लोकतंत्र की सच्ची भावना को आत्मसात करने तथा भारत की आजादी के 75 साल पूरे जोश के साथ मनाने के लिए उन्‍‍हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्‍‍य से तैयार किया गया है।

#आजादी का अमृत महोत्सव कब सेकब तक मनाया जाएगा?

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर अब प्रदेश भर में 15 अगस्त 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवधि के लिए प्रत्येक विभाग को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रमों को लेकर एक योजना तैयार करनी होगी। इस योजना के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव को एक जन आंदोलन का स्वरूप देना होगा।

#अमृत महोत्सव कहाँ मनाया जाता है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से 'आजादी का अमृत महोत्सव' का उद्घाटन किया था. यह 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पहले शुरू किया गया था

अमृत महोत्सव का अर्थ यानी स्वतंत्रता सेनानियों की स्वाधीनता का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव मतलब नए विचारों का अमृत। नए संकल्पों का अमृत और आत्मनिर्भरता का अमृत है।

आजादी के 75 वर्ष क्या खोया क्या पाया?

 आजादी के इन वर्षों में हिंदुस्तान ने कमोबेश सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। विज्ञान, तकनीक कृषि, साहित्य, खेल आदि सभी क्षेत्रों में देश का तिरंगा लहराया है। इसके इधर हमने बहुत कुछ खोया भी है जैसे- समन्वयवादी दृष्टिकोण, नैतिक मूल्य, धार्मिक सहिष्णुता, परस्पर प्रेम और भाईचारे का भाव आदि-आदि।

अमृत महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रम

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड स्कीम के लिए एक टैगलाइन सुझाएं. एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता. आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर ऑनलाइन क्रिएटिव राइटिंग कम्पटीशन. भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोगो डिजाइन कम्पटीशन

आजादी के बाद भारत में कौन सा मार्ग चुना?

शिक्षा और डिजिटल इंडियाः स्वतंत्रता के बाद से भारत अपने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास कर रहा है। भारत की वर्तमान साक्षरता दर 74.04% है। स्वतंत्रता के समय यह मात्र 12% थी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पुरुषों की साक्षरता दर 82.14% और महिलाओं की साक्षरता दर 65.46% है।

आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध कैसे लिखें?

आजादी का अमृत महोत्सव का अर्थ है स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे करना।भारत के प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने इस अभियान की शुरुआत 12 मार्च 2021 को की थी। यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा। इस पहल का उद्देश्य भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और उपलब्धियों के बारे में आम लोगों को जागरूक करना है।

भारत के 7 नाम कौन कौन से हैं?

प्राचीनकाल से भारतभूमि के अलग-अलग नाम रहे हैं मसलन जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया.

Share:

Contact Form

Name

Email *

Message *