COMMON SERVICE CENTRE

कमर जन सुविधा केंद्र कटिया कम्मू शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश भारत

नियर नूरी जमा मस्जिद E-MAIL- sherjsk.khan@outlook.com
WELCOME TO KAMAR JAN SUVIDHA KENDRA

7 वीं आर्थिक जनगणना का काम शुरू करें इस सरल तरीके से










7 वीं आर्थिक जनगणना का काम कैसे करें इस सरल तरीके से 
इन सभी स्टेप्स को यूज़ करना पड़ेगा  



























Write By https://jansuvidhakendrakatiakammu.blogspot.com/
Share:

भारतीय कृषि प्रश्नोत्तरी Important Knowledge





            भारतीय कृषि




प्रश्नोत्तरी:
1. भारत में सबसे ज्यादा सिंचाई किससे होती है ?-कुओं और नलकूप से
2. भारत के किस भाग में तालाब सिंचाई का प्रमुख साधन है ?-दक्षिण भारत
3. भारत के किस राज्य में कुल बोये गए क्षेत्र का सर्वाधिक भाग सिंचित है ?-पंजाब
4. तालाबों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई किस राज्य में होती है ?-तमिलनाडु
5. भारत में शुद्ध बोये गए क्षेत्र में से कितने प्रतिशत सिंचित है ?-38%
6.देश के कुल सिंचित क्षेत्र में से कुओं और नलकूपों की भागेदारी कितने प्रतिशत है?-56%
7.निम्न में से कौनसी जायद में उगाई जाती है:
(a) तरबूज (b) सोयाबीन (c) मक्का (डी) पटसन उत्तर:तरबूज
8. जूट उत्पादन में पहला स्थान किस राज्य का है?-पश्चिम बंगाल
9. भारत में जूट उत्पादन के लिए कौनसी नदी घाटी प्रसिद्ध है?-हुगली
10. भारत में सोयाबीन का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?-मध्य प्रदेश
11. भारत में चाय का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?-असम
12. भारत में सर्वोत्तम किस्म की चाय कहाँ पैदा होती है?-दार्जिलिंग
13. भारत में प्राकृतिक रबड़ का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?-केरल
14. भारत में सर्वाधिक गन्ना किस राज्य में होता है?-उत्तर प्रदेश
15. भारत में केसर का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?-जम्मू कश्मीर
16.भारत में रेशम का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?-कर्नाटक
17. भारत में मूंगफली का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?-गुजरात
18.भारत में दालों का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?-मध्य प्रदेश
19.भारत में तम्बाकू का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?-आंध्र प्रदेश
20. भारत में काफी का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?-कर्नाटक
21.  दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आने के तुरंत बाद कौनसी फसल बोयी जाती है ?-खरीफ
22. इनमें से कौनसी नकदी फसल है:
(a) धान (b) बाजरा (c) मक्का (d) तम्बाकू
उत्तर:तम्बाकू
23. भारत निम्नलिखित में से किसका सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है ?
(a) धान (b) चाय (c) कहवा (d) गेहूं
उत्तर-चाय
24. भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद के अनुसार भारत में कितने प्रकार की मिट्टियाँ पायी जाती हैं?-8
25. सबसे उपजाऊ मिट्टी कौनसी होती है?-जलोढ़ मिट्टी
26. भारत के सर्वाधिक क्षेत्र पर किस प्रकार की मिट्टी का विस्तार पाया जाता है?-जलोढ़
27. क्षेत्रफल के अनुसार लाल, काली, लेटेराइट और जलोढ़ मिट्टी को क्रम में लगाओ?-जलोढ़, लाल, काली, लेटेराइट
28. नवीन जलोढ़ मिट्टी किस नाम से जानी जाती है?-खादर
29. पुरानी जलोढ़ मिट्टी किस अन्य नाम से जानी जाती है?-बांगर
30. तटीय मैदानों और उत्तर भारत के मैदानों में कौनसी मृदा पाई जाती है?-जलोढ़
31. किस मिट्टी को न्यूनतम उर्वरक की आवश्यकता होती है?-जलोढ़
32. गंगा के मैदानों की पुरानी कछारी मिट्टी क्या कहलाती है?-बांगर
33. भारत के समस्त स्थल भाग का कितने प्रतिशत जलोढ़ मिट्टी से बना है?-24%
34. जलोढ़ मिट्टी में जब बालू और चीका की मात्रा बराबर हो तो क्या कहलाती है?-दोमट
35. कौनसी मिट्टी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम क्षेत्र में पायी जाती है?-काली मिट्टी
36. कपास की खेती के लिए सर्वोत्तम मिट्टी कौनसी है?-काली मिट्टी
37. किस मिट्टी का निर्माण लावा से हुआ है?-काली मिट्टी
38. किस मिट्टी का निर्माण बैसाल्ट चट्टानों के विखंडन से हुआ है?-काली मिट्टी
39. महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात में किस मिट्टी का विस्तार है?-काली मिट्टी
40. काली मिट्टी का स्थानीय नाम क्या है?-रेगड़ या रेगुर
41. भारत में कुल क्षेत्रफल का कितने % भाग शुद्ध बोया गया क्षेत्र है?- 47%
42. जो फसल अक्टूबर में बोई जाती है और अप्रैल में काट ली जाती है, वह क्या कहलाती है?- रबी की फसल
43. जो फसल जून-जुलाई में बोई जाती है और अक्टूबर में काटी जाती है, वह कौनसी फसल होती है?- खरीफ की फसल
44. जो फसल रबी और खरीफ की फसल के बीच तैयार की जाती है, वह कौनसी कहलाती है?- जायद की फसल
45. खरीफ की प्रमुख फसलें कौन-कौनसी हैं?-ज्वार, बाजरा, मक्का, चावल, तिल आदि
46. रबी की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं?- गेहूँ, चना, जौ, मटर, सरसों, आलू आदि
47. जायद की फसल कौन-कौन सी हैं?- खरबूजा, ककड़ी खीरा आदि
48. किस क्षेत्र को ‘चावल का कटोरा’ कहा जाता है?- कृष्णा और गोदावरी के क्षेत्र को
49. भारत का सबसे अधिक खाद्यान्न उत्पनन करने वाला राज्य कौनसा है?- उत्तर प्रदेश
50. भारत में सबसे अधिक कौनसी फसल उगाई जाती है?- धान 




Writed By https://jansuvidhakendrakatiakammu.blogspot.com/
Share:

ब्लाक भावलखेडा के ग्राम कटिया कम्मू में (फ्री) निशुल्क आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरण किये


  
ब्लाक भावलखेडा के ग्राम कटिया कम्मू में (फ्री) निशुल्क आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरण किये 
 
कमर जन सुविधा केंद्र कटिया कम्मू में आयुषमान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) के कार्ड कटिया कम्मू के ग्राम वासियों के लिए फ्री में बनाये जा रहे हैं इस कार्ड के माध्यम से आपके परिवार की 5 लाख रुपया का इलाज सरकार के द्वारा किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में करा सकते हैं
नमूना गोल्डन कार्ड 


प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड दूर टू दूर (घर घर) कार्य योजना के हिसाब से बनाये जाएंगे


नोट
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड की फीस कमर जन सुविधा केन्द्र ग्राम वासियों के लिए स्वयं वहन करेगा
अधिक जानकारी हेतु - 9889066680



लाभार्थियों की सूची कटिया कम्मू
लाभार्थियों की सूची pdf  डाउनलोड करें 




पात्र सूची xls




Share:

Contact Form

Name

Email *

Message *